फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर के डेबिट कार्ड से 65 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-70 निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खाते से 65 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जबकि डेबिट कार्ड इंजीनियर के पास ही था। इंजीनियर ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। पटना, बिहार निवासी विवेक कुमार सेक्टर-63 की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह सोमवार रात को दफ्तर से घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर सात एसएमएस आए। इसमें 65 हजार रुपये निकाले जाने के मेसेज थे, लेकिन डेबिट कार्ड उन्हीं के पास था। इसके बाद उन्होंने बैंक कस्टमर केयर को कॉल करके डेबिट कार्ड ब्लॉक करा कर फेज-3 पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह कार्ड क्लोनिंग का मामला लग रहा है। इसकी जांच साइबर सेल को भेजी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें