फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात में बंद बदमाशों को नहीं मिला खाना, पुलिसकर्मियों को धमकाया
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 में बंद दो बदमाशाें को खाना नहीं दिया गया तो उसने पुलिसकर्मियों को धमका दिया। सेक्टर-49 पुलिस ने मंगलवार शाम को खोड़ा कालोनी निवासी मुफीस और राजा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक तमंचा बरामद किया था। रात को पुलिस ने दोनों बदमाशों को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद बुधवार दोपहर तक बदमाशों को भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों को जेल से बाहर आने पर भुगतने की धमकी दी। बदमाशों को भोजन न मिलने की जानकारी एक सिपाही ने थाना प्रभारी अनिता चौहान को दी। उन्होंने बदमाशों को तुरंत भोजन देने के लिए कहा, लेकिन तब तक बदमाशों को कोर्ट में पेश करने का समय हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें