बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल लूटे
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-3 में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों से मोबाइल लूट लिया। बदमाश मौका पाकर दिल्ली अशोक नगर की ओर फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में शिकयत की गई है। सेक्टर-22 निवासी योगेश शुक्ला सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात वह सेक्टर-3 में कंपनी के बाहर खडे़ होकर फोन पर बात कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत कर दी है। वहीं, सेक्टर-2 में प्रमेंद्र कुमार निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं और सोमवार रात को वह कंपनी से घर के लिए लौट रहे थे। ऑटो न मिलने से वह पैदल ही सेक्टर-19 के लिए चल दिए। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट लिया। ब्यूरो