पिता-पुत्र ने महिला से की मारपीट, कपड़े फाड़े
सोहना। खंड के गांव हरचंदपुर में महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत लिखित में पुलिस को दे दी है। सोहना पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्र के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी करने के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
गांव हरचंदपुर में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तो अचानक से गांव हरचंदपुर के संजीत व उसका लड़का वहां आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। लड़ाई झगड़े में उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी आरोपी पकड़ से बाहर है।