कमरे में रोशनदान से लटक कर व्यक्ति ने की आत्महत्या
नोएडा। सालारपुर खादर में एक व्यक्ति ने कमरे में रोशनदान से लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे से बदबू आने के बाद रविवार शाम को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शव दो तीन दिन पुराना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान अनूपशहर, बुलंदशहर निवासी वीरपाल कश्यप (48) के रूप में हुई है। वह सालारपुर खादर गांव में शिव शंकर के मकान में अकेला रहता था। वह मजदूरी का काम करता था और शिवशंकर के घर की देखभाल करता था। रविवार शाम को पड़ोसियों ने पुलिस को कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि वह शराब का आदी था। ब्यूरो