चोरी की बाइक बरामद, युवक गिरफ्तार
तावडू। बाइपास पर नाकाबंदी कर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस को सूचना मिली की आरोपी राशिद निवासी गांव उटावड़ जिला पलवल चोरी की बाइक लेकर गांव माहाल्का से तावडू गोलचक्कर से नूंह के लिए जाने वाला है। सूचना के मुताबिक मौके पर नाकाबंदी की गई, जिसके कुछ देर बाद आरोपी युवक बाइक लेकर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर गिफ्तार कर लिया।