ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर लूटे 27 हजार
पलवल। ट्रैक्टर-ट्राली में रोड़ी लेकर जा रहे चालक के साथ मारपीट करने व रुपये छीनने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण के अनुसार नूंह जिले के गांव बाड़का निवासी नसीम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 29 नवंबर को रोड़ी लेकर जा रहा था। जब गांव गुदराना के समीप पहुंचा तो गांव सराय निवासी बिल्ला उर्फ यसीन, आकीब, अकरम, सरजू व कासीम ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उससे 27 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।