मॉल में कपडे़ के शोरूम से चोरी करते एक धरा, दूसरा फरार
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र स्थित जीआईपी मॉल में चोरी करते हुए एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। हालांकि पकड़े जाने पर आरोपी ने कपड़े वहीं फेंक दिए थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार देर शाम दो युवक जीआईपी स्थित एक कपडे़ के शोरूम में घुसे थे। दोनों खरीदारी करने का दिखावा कर रहे थे । तभी एक कर्मचारी ने देखा कि दोनों कपड़े चोरी करके अपनी पैंट में दबा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी ने शोर मचाया तो एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। जबकि एक को कर्मचारियों को पकड़ लिया। आरोपी ने पकडे़ जाने से पहले ही कपड़े को पैंट के अंदर से निकालकर फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष को पकड़ लिया गया। स्टोर मैनेजर की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो