फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तावडू। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आमिर पुत्र हनीफ निवासी धौज थाना फरीदाबाद और इकबाल पुत्र जमशेद निवासी गांव राहडी थाना तावडू अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करते हैं। आरोपी गांजा लेकर टेम्पो से गांव शिकारपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक टेंपो आया। पुलिस नाकेबंदी को देखकर टेम्पो चालक वापस भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 7 किलो 600 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें