लुक्सर जेल में नाइजीरियन और स्थानीय बंदियों में झड़प
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर जिला जेल में बीते सोमवार को नाइजीरियन और स्थानीय बंदियों में झड़प हो गई। एक नाइजीरियन बंदी ने स्थानीय बंदियों पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। हालांकि जेल प्रशासन ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। जेल अक्षीक्षक विपिन मिश्रा और एसपी देहात विनीत जायसवाल ने जानकारी से इनकार किया है। ब्यूरो