फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही नंबर के दो ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

एक ट्रक का नंबर दो ट्रकों पर चला रहे चोर
नोएडा। सेक्टर-39 पुलिस ने एक ट्रक चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के संग मिलकर राजस्थान से ट्रक चुराते हैं और यूपी के ऐसे ट्रक के नंबर प्लेट लगा देते हैं जो नोएडा-एनसीआर में नहीं चलते हो। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी कामिल और उसका दोस्त सोमीन समेत 4 युवक ट्रक चोरी करके ऐसे लोगों को बेचते हैं जो एक ही नंबर से दो-दो ट्रक चला सकें। कामिल ने पुलिस को बताया कि नोएडा-एनसीआर में एक नंबर पर 2-2 ट्रक चल रहे हैं और इनकी संख्या 20 से अधिक है। जिनमें 10 सही नंबर पर है और 10 फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें