फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12# सीआईए नूंह की टीम ने रीठट गांव के पास से 135 गाय की खालें बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठट गांव के पास से 135 गाय की खाल बरामद

सीआईए नूंह की टीम ने दबिश देकर रीठट गांव के पास से गाय की खाल से भरे एक केंटर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने केंटर से गाय की 135 खाल बरामद की हैं। पुलिस को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी के मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ हरियाणा गोसंरक्षण एवं संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, सीआईए नूंह प्रभारी बलबीर सिंह, एएसआई विजयपाल सिंह, एएसआई सतबीर सिंह, हवलदार राकेश के साथ पिनगवां के पास गश्त पर थे। सूचना मिली कि रीठट गांव के नजदीक बने नाले के पास कुछ गोतस्कर गाय की खालों को एक केंटर में भरकर दिल्ली होते हुए हापुड़ बेचने जा रहे हैं। मौके पर दबिश देकर गाय की खालों से भरे केंटर को पकड़ने के साथ-साथ गोतस्करों को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीआईए टीम ने रीठट गांव के पास बने नाले पर दबिश दी। पुलिस आते देख गोतस्कर गाय की खालों से भरे केंटर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केंटर से गाय की 135 खाल बरामद की हैं। पुलिस ने इकबाल, शकील, वक्की, मुबीन( चारों भाई) निवासी गांव रीठट, गाड़ी चालक सहाबू निवासी दोहा थाना फिरोजपुर झिरका एवं गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
------
गोतस्करों पर दबिश देकर केंटर से 135 गाय की ताजा खाल बरामद की हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा।
- बलबीर सिंह, प्रभारी, सीएस स्टाफ, नूंह।
चित्रऱ्- सीआईए नूंह टीम द्वारा बरामद की गई गाय की खालों से भरा केंटर।
- केंटर में भरी हुई गाय की खालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें