फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पॉजिटिव पेंटर ने साथी संग लूटे सात मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एचआईवी पॉजिटिव पेंटर ने साथी संग लूटे सात मोबाइल
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात मोबाइल लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सात मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। पकड़े गए एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इलाज के लिए पैसे एकत्रित करने को वह दहेज में मिली बाइक से वारदात करता था। वहीं पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी मनोज के रूप में हुई है।
कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात अल्फा-2 सेक्टर के गेट के पास युवक और सिग्मा-2 सेक्टर की सर्विस लेन पर महिला से मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। अल्फा-2 पर हरियाणा निवासी एक युवक से मोबाइल लूटा गया था। पीड़ित युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात की थी। पीड़ित ने घटना के दौरान बाइक नंबर नोट कर पुलिस को दिया था। पुलिस ने नंबर के आधार पर छानबीन कर मनोज और उसके एचआईवी पॉजिटिव साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर कासना कोतवाली क्षेत्र से लूटे गए दो, नॉलेज पार्क से लूटा गया एक व चार अन्य क्षेत्र से लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं, एक आरोपी का कहना है कि उसे कुछ दिन पहले ही एक अस्पताल में उपचार कराने पर जानकारी हुई है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसके विवाह को पांच साल हुए हैं और उसके दो बच्चे हैं। उसने बीमारी का उपचार कराने के लिए मोबाइल लूट की वारदात की। वहीं, दूसरे आरोपी मनोज ने बताया कि उसका साथी एचआईवी पॉजिटिव बाइक चलाते हुए एक हाथ से ही मोबाइल छीनकर भाग जाता था। वारदात के दौरान मनोज बाइक के पीछे बैठता था।

दिन में करते थे पेंटिंग और शाम को बाइक पर लूट
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सुबह घरों में रंगरोगन का कार्य करते थे और पांच बजे के बाद लूट की घटनाएं अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें