फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने की थी दरिंदगी’

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने की थी दरिंदगी
विज्ञापन

55 साल की महिला से घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
पीड़िता के परिजन बोले, शरीर पर हैं कई जगह चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में 55 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान पीड़िता से दरिंदगी भी की थी। शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं और हाथ में भी गंभीर चोट आई है। पीड़िता अब तक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर व रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें