विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार की ठगी
शिकायत दर्ज, जांच जारी
नूंह। आकेड़ा गांव के एक परिवार ने एक व्यक्ति पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अब्दुल हमीद ने इस मामले की पुलिस चौकी आकेड़ा में शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अब्दुल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि करीब 18 महीने पहले सुड़ाका गांव के इस्लाम पुत्र नासिर ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर उससे 90 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसने न अब्दुल को सऊदी अरब भेज और न उसके पैसे ही लौटाए। तब पीड़ित को उस पर शक हुआ। अब्दुल का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो इस्लाम ने फोन पर उससे बदतमीजी की और पैसे देने से भी साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने नजदीकी पुलिस चौकी आकेड़ा में शिकायत देकर इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए दोषी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चौकी आकेड़ा के इंचार्ज राजबीर का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।