पत्नी का प्रेमी दे रहा जान से मारने की धमकी
नोएडा। पत्नी के प्रेमी द्वारा पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ रह रही महिला पति से तीन तलाक मांग रही है। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। फेज थ्री निवासी रिक्शा चालक की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। एक सप्ताह पहले पत्नी बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई, युवक उसका रिश्तेदार है। ब्यूरो
नाले में मिला मजदूर का शव
नोएडा। सेक्टर-2 के नाले में एक मजदूर का शव बृहस्पतिवार सुबह मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से मजदूर की पहचान रमेश कुमार (34) निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि रमेश एक फैक्ट्री में काम करता था और हरौला में रहता था। वह शराब पीने का आदी था और बुधवार शाम को भी सेक्टर-2 नाले के पास शराब पीकर घूमता हुई दिखाई दिया था। संभावना है कि नशे की हालत में वह नाले में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो