फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने जा रहे आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने जा रहे आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह।वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने नाका बंदी के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने एक आरोपी से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पांचों आरोपियों को भोंडसी जेल भेज दिया। मामला बुधवार की देर रात का है। रात साढ़े दस बजे नूंह थाना पुलिस को सूचना मिली की सोहना की ओर से कार में सवार पांच लोग किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रात को नूंह बाइपास स्थित अड़बर चौक पर नाकाबंदी की। रात 11 बजे आ रही कार को पुलिस ने रोकने को कहा तो कार चालक ने कार नहीं रोकी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर कार को रुकवा लिया। पुलिस को आते देख गाड़ी में सवार पांच लोग भागने लगे। इस दौरान एक ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने पीछा करते हुए पांचों आरोपी शेरसिंह गांव खेड़ला (सोहना), सुबीन, इनाम गांव कोट, रोबिन गांव कांगरका व तालिम गांव तिरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एसआइ धर्मसिंह ने कहा कि सुबीन नाम का आरोपी पिनगवां में एक दुकान पर काम करता था। दुकानदार से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बुधवार रात पांचों आरोपी पिनगवां में जाकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, लेकिन सूचना पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें