फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म हिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर चेन और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

- महिला ने बदले बयान तो पुलिस ने घटना को फर्जी बताया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला से सोनेे की चेन और मोबाइल लूट ली। पीड़ित इतनी डर गई कि वह पुलिस को सही से बयान तक नहीं दे पा रही है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। ममूरा निवासी सोनिया दीक्षित सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती है। बुधवार देर शाम को सेक्टर-63 से ममूरा के की ओर जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने सोनिया पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला की गर्दन से चेन झपटते हुए मोबाइल भी लूट लिया। पीड़िता डर गई और रोते हुए घर पहुंची। किसी तरह पति ने उसे चुप कराया और घटना की जानकारी ली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचे और महिला के बयान लिए। डरी महिला ने कुछ ही देर में अलग-अलग बात बता दी तो पुलिस ने मामले को संदिग्ध बता दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला बार-बार अलग बयान दे रही है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें