किशोरी के अपहरण की सूचना पर हड़कंप, एक घंटे बाद लौटी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक मार्केट में बृहस्पतिवार सुबह 14 वर्षीय किशोरी को कार में जाता देख उसके रिश्तेदार ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम जांच में जुट गई तभी एक घंटे के बाद किशोरी वापस लौट आई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ कुछ काम से गई थी। सलारपुर में विजया बैंक के पास कार सवार दोस्त उसे अपनी कार में ले गया था। ब्यूरो