फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक कुकर्म मामले में दो नामजद सहित दो अन्य के विरूद्व केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

सामूहिक कुकर्म का मामला, एससी/एसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई
तावडू। सामूहिक कुकर्म मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आकेड़ा चौकी प्रभारी एवं जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी वकील व तौफीक निवासी गांव मेवली थाना नूंह सहित दो के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि तावडू के एक गांव निवासी पीड़ित युवक अपनी रिश्तेदारी में गांव कोटला जा रहा था। जिसे गांव मेवली के पास आरोपियों ने पकड़ लिया और मारपीट करते हुए एक कोठरी में ले जाकर बंद कर दिया। जहां पर आरोपियों द्वारा युवक के साथ सामूहिक कुकर्म, कुकर्म की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने व उसके सिर के बाल काटने जैसी धिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को आरोपियों ने रात भर भूखा प्यासा रखा व बंधक बनाकर उसका शोषण किया। पीड़ित को छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी गई। लेकिन परिजनों ने 10 हजार रुपये देकर उसे छुड़ाया। पीड़ित ने आरोपियों पर तीन हजार रुपये सहित दो मोबाइल फोन छीनने का आरोप भी लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें