फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधडी के मामले में भगौडा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुन्हाना। पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी कमालुदीन को पुन्हाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुन्हाना थाना प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि पापडा निवासी कमालुदीन पर 2015 में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तभी से वह पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कमालुदीन शिकरावा रोड पर घूम रहा है। नाकेबंदी कर उसे शिकरावा रोड से काबू किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें