सभी केंद्र
-------
चंडीगढ़ : 30 लाख रुपये रिश्वत
लेने के आरोप में एसआई सस्पेंड
चंडीगढ़। बिटक्वाइन के आरोपी दिल्ली निवासी संचित को बचाने के लिए 30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मामले की जांच कर रहे नवीन फोगाट को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी यूटी निलांबरी विजय जगदाले ने यह कार्रवाई साइबर सेल की डीएसपी रश्मि यादव की रिपोर्ट के आधार पर की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एसआई ने बिटक्वाइन के आरोपी संचित को बचाने के लिए 30 लाख की रिश्वत ली जबकि 30 लाख रुपये कुछ दिन बाद लेने की डील थी। यूटी एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। ब्यूरो