फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट---

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑटो लूटने के बाद चालक को फेंककर फरार
नोएडा। फेज थ्री थाना क्षेत्र में ऑटो लूटने के बाद बदमाश चालक को सेक्टर-71 के पार्क में फेंककर फरार हो गए। पुलिस को पीड़ित बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें होश नहीं आया है। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सोरखा गांव निवासी अमरपाल ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार को घर से ऑटो लेकर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह परिजनों ने अमरपाल के गायब होने की शिकायत थाना फेज थ्री पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि जब तक चालक को होश नहीं आता, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें