होटल में आग, युवक पर आरोप
रबूपुरा। कस्बे के पुराने बस अड्डे पर एक होटल में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इससे होटल में रखा सामान जल गया। लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल संचालक ने एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। संचालक मुजाहिद ने बताया कि शुक्रवार रात वह होटल का ताला लगाकर घर आ गया था। देर रात अचानक होटल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आग बुझाई गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो