फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए उपयोगी...
विज्ञापन


कैब चालक हत्या मामला:
चालक के सिर में पीछे से मारी गई थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कार में की गई कैब चालक पप्पू शर्मा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्यारे उसके सिर में पीछे से गोली मारी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारा घटना के वक्त पप्पू के साथ कार में मौजूद था। मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिला निवासी पप्पू कुमार शर्मा(36) परिवार के साथ दिल्ली के मयूर विहार फेस वन में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सुलेखा देवी और तीन बच्चे ममता (17), सिमरन (13) और सागर (11) हैं। सुलेखा ने बताया कि वे अपनी एसेंट कार उबर से संबद्ध कर रखते थे। 24 घंटे कैब वह खुद चलाते थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह कैब लेकर निकले थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी पति से बात हुई थी। वे रात एक बजे तक आने की बोल रहे थे। मोबाइल खराब होने के कारण वह देर रात फोन कर जानकारी नहीं ले सकीं। उनके नहीं आने पर वह खाना खाकर सो गईं। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी नोएडा के सेक्टर-41 में हत्या होने की जानकारी मिली। एसएचओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी सुलेखा ने दोस्त हेमंत यादव, बसंत और एक अन्य के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि इन दोनों ने पैसों के लेनदेन के विवाद में योजना बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें