चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोएडा। एनआईबी पुलिस चौकी के पास सोमवार शाम चलती कार में आग लग गई। चालक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सुधीर नेगी एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उनकी कार टैक्सी के रूप में चलती है। रवि नामक युवक फिलहाल कार पर चालक है। सोमवार शाम रवि सवारी छोड़कर वापस आ रहा था। जब वह एनआईबी पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो कार के बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। उसने तुरंत कार की गति कम की और चलती कार से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में पूरी कार में आग लग गई। ब्यूरो