फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 35 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, गुरुग्राम के ध्यानार्थ------
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी
नोएडा। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 35 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ निवासी पीड़ित सोनू ने सेक्टर-20 कोतवाली में इसकी शिकायत की है। पीड़ित को धोखाधड़ी का तब पता लगा जब नियुक्ति पत्र लेकर कंपनी में पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि सोनू बीसीए करके नौकरी की तलाश कर रहा था। उसने नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया था। 22 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई कि उनके लिए गुरुग्राम की नामी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। इसके लिए फोन पर बात करने वाले अपना नाम संतोष बताया और सारे शैक्षिक दस्तावेज व 25 हजार रुपये नोएडा लेकर बुलाया। पीड़ित नोएडा के सेक्टर-15 स्थित आफिस पर 24 जुलाई को पहुंचा। उसे पांच दिन बाद नियुक्ति पत्र मेल पर भेजे जाने की बात कही गई। दो दिन बाद उसने फिर फोन किया और मेल पर नियुक्ति पत्र देने की बात कहते हुए कहा कि उसे 10 हजार रुपये और देने होंगे। जिसका डीडी बनवाना है। छात्र ने 10 हजार रुपये भी दे दिए। एक अगस्त को मेल पर आए नियुक्ति पत्र को लेकर जब वह गुरुग्राम की कंपनी में पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। वहां से लौटकर पीड़ित नोएडा के सेक्टर-15 पहुंचा तो आफिस बंद पाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें