बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा
नोएडा। ई-रिक्शा में सवार एक महिला का बदमाशों ने पर्स लूट लिया। बदमाशों ने सेक्टर-35 मोरना बस स्टैंड के पास वारदात को अंजाम दिया। पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान था। पीड़िता ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दी है। गिझोड़ गांव निवासी अल्का रावत फेज-2 स्थित सिलाई कंपनी में काम करती हैं। सोमवार रात को वह बस से सेक्टर-35 के स्टैंड पर उतरी। वहां से ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाश अंडरपास होते हुए सेक्टर-49 की तरफ भाग निकले। बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे। ब्यूरो