फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में नौकरी और रात में करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में नौकरी और रात में करते थे लूटपाट
विज्ञापन

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान संदीप पेपर मिल चौराहे से लूटपाट करने वाले गिरोह के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपी दिन में नौकरी और रात में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 40 से अधिक लूट की घटनाओं को कबूल किया है। उनके कब्जे से 23 मोबाइल व 2 तमंचे और 5 फोन बेचने के बाद मिले 9700 रुपये भी बरामद किए गए हैं। लूट में प्रयोग की जाने वाली बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को सेक्टर-6 स्थित संदीप पेपर मिल के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। पुलिस को देख वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान ओम, धर्मेंद्र और अमित के रूप में हुई। तीनों आरोपी हरौला में किराए पर रहते थे। उनके कब्जे से 2 तमंचा और 15 मोबाइल मिले। पूछताछ में बताया कि उनके साथी पास के पार्क में बैठे हैं। पुलिस पार्क में गई तो सैफ अली उर्फ शाहरुख, अमन, वासू, सचिन उर्फ झंडू और अमित सभी हरौला में किराए पर रहते हैं। सभी पर 5 से लेकर 10 मामले दर्ज हैं। घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली में चले जाते थे और मौजमस्ती के लिए लूटपाट करते थें। पुलिस ने बताया कि 4 आरोपी दिन में नौकरी करते थे और रात में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी अधिकतर महिलाओं के मोबाइल फोन लूटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें