इंजीनियर के कमरे का ताला तोड़कर चोरी
नोएडा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कमरे का ताला तोड़कर चोर दो लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में शिकायत की है। मूलरूप से राजस्थान निवासी सुनील कुमार सेक्टर-104 में किराए के कमरे में रहते हैं। वह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सुनील तीन मार्च को अपने गांव एक शादी में गए थे। 6 मार्च को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। उनके कहने पर पड़ोसी ने गेट पर अपना ताला लगा दिया। नोएडा पहुंचने पर पता चला कि कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, एलसीडी, हार्ड डिस्क समेत कई कीमती इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए। ब्यूरो