पानीपत और रोहतक के ध्यानार्थ
--
32 लाख रुपये की अवैध शराब संग 2 धरे
- 10 टायर ट्राला में हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव बील के पास पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों 10 टायर ट्राला में अवैध शराब की 550 पेटी लेकर जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियाें की पहचान नरेंद्र निवासी इस्माइला रोहतक और अशोक निवासी चांदनी बाग, पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब समेत 10 टायर ट्राला जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से हरियाणा से बिहार के लिए अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब अवैध तरीके लेकर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया है कि गांव मिलक निवासी अनिल शर्मा व धर्मवीर उर्फ नाना इस कार्य में लिप्त हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश में जुट गई है।