नोएडा में था डेबिट कार्ड, गोवा में निकाले 1.60 लाख रुपये
नोएडा। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के खाते से 1.60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पैसे निकलने का मेसेज भी नहीं आया। उन्होंने जब पासबुक अपडेट कराई तो पता चला कि डेबिट कार्ड से गोवा में पैसे निकाले गए हैं। जबकि डेबिट कार्ड उनके जेब में था। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की है। सेक्टर-52 निवासी आर चंद्रा केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह डेबिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकालने गए। वहां पैसे निकालने के बाद स्लिप निकली तो उसमें खाते का बैलेंस कम था। इसके बाद वह रक्षा मंत्रालय स्थित बैंक जाकर खाते की स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि ठगों ने रुपये निकाल लिए हैं। ब्यूरो