फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना निकासी बैंक खाते से दस हजार कटे , उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना निकासी बैंक खाते से 10 हजार कटे
विज्ञापन

तावडू। नगर की यूको बैंक शाखा में एक खाताधारक के खाते से बिना निकासी 10 हजार की राशि निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात की तो उसने उपभोक्ता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को लिखित शिकायत के माध्यम से निकासी राशि का विवरण मांगा है। गांव बेरी निवासी नसीम बताया कि नगर की यूको बैंक शाखा में उसका सेविंग खाता है। खाते में गत 5 अप्रैल को 18 हजार रुपये जमा कराए थे। इसके बाद उसके खाता में कुल जमा राशि 19 हजार 524 थी। जब उसने मोबाइल से अपने खाते का बैलेंस चैक किया तो उसके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी की हुई थी। जबकि उसने किसी तरह की आनलाइन शॉपिंग व एटीएम का प्रयोग नहीं किया। पूछताछ करने पर बैंक प्रबंधक ने पीड़ित को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि बैंक मैनेजर ने उसे एक महीने में निकासी राशि के विवरण की जानकारी देने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें