परीक्षा देने गए छात्र की कार चोरी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र के आईआईएमटी कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा देने गए छात्र की कार चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच की लेकिन कार का कोई पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वोनी गांव निवासी प्रशांत आईआईएमटी कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार सुबह की पाली में वह परीक्षा देने पहुंचा। गेट के बाहर कार खड़ी कर करीब 10.30 बजे अंदर गया था। परीक्षा देने के बाद दोपहर 12.30 बजे लौटा तो कार चोरी हो चुकी थी। ब्यूरो