फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर और गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन



वेतन मांगने पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा
दो घंटे बाद छोड़ा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकयत, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 की निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी के वेतन मांगने पर उसे बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले एक माह से वेतन को लेकर टरकाया जा रहा है। फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से कानपुर निवासी नितिन गोयल गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा गांव में किराए पर रहते हैं। नितिन ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-63 ई ब्लॉक स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में 1 से 21 सितंबर तक काम किया था। उसे दूसरी कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी मिल गई। वह कंपनी में वेतन मांगने पहुंचा। जहां गुस्साए कंपनी सुपरवाइजर ने बंधक बनाकर करीब 2 घंटे तक मारपीट की। इसके बाद सादे कागज पर वेतन मिलने की बात लिखवा ली। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें