फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती से पर्स व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

नोएडा। बदमाशों ने सेक्टर-62 में युवक व युवती से तमंचे के बल पर मोबाइल व पर्स लूट लिया। घटना के वक्त दोनों एक साथ इंस्टीट्यूट से निकल पैदल ऑटो स्टैंड की तरफ जा रहे थे। घटना सोमवार शाम की है। कपल ने घटना की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-62 स्थित एक इंस्टीट्यूट में युवक-युवती बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। सोमवार को दोनों इंस्टीट्यूट से घर जाने के लिए निकले थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे दो मोबाइल और पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें