फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी मर्डर का खुलासा, दो अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और यूपी के मैनपुरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बंटी हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश काबू

लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों का पीछा कर रहे थे लोग
भीड़ को रोकने के लिए चलाई गोली बाइक सवार बंटी को लगी

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-4 में हुए बंटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी देव उर्फ देवा और उदयवीर के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। हत्यारोपी वारदात से पहले एक व्यापारी से लूटपाट का प्रयास कर रहे थे, लेकिन व्यापारी ने विरोध किया और भीड़ को अपनी ओर आता देख बदमाश भाग खडे़ हुए थे। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की थी, वही गोली बंटी को लगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी देव ने गोली चलाई थी। वह 6 साल के बच्चे समेत कई लोगों पर गोलियां चला चुका है। आरोपी पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली के अलावा यूपी के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
सीओ-प्रथम अवनीश कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 20 जुलाई की रात एक व्यापारी दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसी समय दो बदमाश उनका थैला छीनने लगे, मगर व्यापारी ने शोर मचा दिया, तो बदमाशों को पकड़ने के लिए भीड़ ने पीछा करना शुरू कर दिया था। उसी दौरान सेक्टर-5 हरौला निवासी बंटी अपने मौसेरे भाई अर्जुन को सेक्टर-27 से बाइक पर ला रहा था। उधर, बदमाशों ने भीड़ को रोकने के लिए गोली चलाई थी, एक गोली बाइक सवार बंटी को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मूूलत: बिहार के पटना निवासी बंटी माता-पिता के साथ हरौला में रहता था और एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था।
विज्ञापन

जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान की जा रही थी। रविवार देर रात सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत टीम के साथ हरौला के पास गश्त कर रहे थे, जहां पर पुलिस को देखकर दो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान मैनपुरी निवासी देव उर्फ देवा और उदयवीर के रूप में बताई। आरोपियों को पहचानने के लिए पुलिस ने बंटी के मौसेरे भाई अर्जुन को बुलाया। उसने दोनों को पहचान लिया था।
विज्ञापन


दो हथियार लेकर चलता था देव
पुलिस की मानें तो देव इतना शातिर बदमाश है कि वह अक्सर दो हथियार लेकर चलता था। तमंचे से फायरिंग करके उसे वहीं फेंक देता था, जबकि देशी पिस्टल अपने पास ही रखता था। किशोरावस्था में ही देव ने अपराध की दुनिया चुन ली थी और 6 साल के बच्चे को गोली मारने समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। 20 जुलाई को नोएडा में मर्डर करके भागा था और मैनपुरी में भी जाकर गोली चलाई थी। हत्यारोपी पर फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के अलावा यूपी के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें