शव वाहन से चालक करता था डीजल चोरी, निकाला गया
नोएडा। जिला अस्पताल के शव वाहन से डीजल चुराने के आरोपी चालक को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी ड्राइवर इमरजेंसी के तैनात डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी का फायदा उठाकर उनसे डीजल की स्लिप पर हस्ताक्षर करा लेता था। जब डॉक्टर की मुलाकात हुई तो इसकी जानकारी हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोपी लंबे समय से ऐसा कर रहा था। सीएमएस डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि मामले खुलासा होने पर ड्राइवर को नौकरी निकाल दिया गया है। ब्यूरो