नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले चार दुकानदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में नामी कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने पर चार दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 25 मार्च को कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर की शिकायत पर कापीराइट अधिनियम में केस दर्ज कर उदयवीर, चंद्रप्रकाश, रामसिंह और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर दीपक यादव ने ईकोटेक-3 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि कुलेसरा में कुछ दुकानदार कंपनी के नाम से नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं। ग्राहकों ने कंपनी प्रबंधन से शिकायत की थी। कंपनी ने जांच कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने चारों दुकानों से कंपनी के नाम से बेचे जा रहे करीब दो लाख की कीमत के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए। कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि चारों को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो