फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार गिरी, बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार गिरी, बचा परिवार
विज्ञापन

रबूपुरा। क्षेत्र में बीती रात एक ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। दीवार गिरने की आवाज से परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आछेपुर गांव निवासी संजय ट्रक चालक है। सोमवार देर शाम वह ट्रक लेकर गांव जा रहा था। रात करीब 10 बजे नशे में होने की वजह से गांव चांदपुर में वह ट्रक पर काबू नहीं रख सका। ट्रक राजकुमार पुत्र बलवंत के मकान से टकरा गया। हादसे में दीवार धड़ाम से नीचे आ गिरी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें