संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
नोएडा। बरौला में सुनील गुप्ता (57) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसएचओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सुनील का परिवार सेक्टर-47 में रहता है। वह अपने परिवार से अलग बरौला में किराये पर रहकर निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह सुनील कमरे में मृत मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह बीमार रहता था। आशंका है बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। ब्यूरो