मोबाइल झपटकर बदमाश फरार
नोएडा। बैंक चेकिंग अभियान में सोमवार सुबह एसएसपी स्वयं सड़कों पर आ गए और जिलेभर की पुलिस भी गश्त के नाम पर दौड़ लगाती रही। मगर इतनी सुरक्षा के बावजूद सोमवार को फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों से मोबाइल लूट की घटनाओं को बदमाश अंजाम दे गए। बाइक सवार बदमाश ग्रेटर नोएडा के छोटी मिलक गांव निवासी शोभित से सोमवार सेक्टर-71 की रेड लाइट के पास ही मोबाइल झपटकर फरार हो गए। कोतवाली फेज 3 में पुलिसकर्मी ने घटना की तहरीर लूट के बजाय गुुमशुदगी में दर्ज होने की शर्त रखी। वहीं सेक्टर-63 सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश राजू से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक एक कंपनी में सफाई कर्मचारी है। ब्यूरो