फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट के जरिए पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्वीट कर पुलिसकर्मियों पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप
नोएडा। छिजारसी चौकी के पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया गया है। एक मीडिया चैनल के हैंडल से ट्वीट कर यह बताया गया है कि छिजारसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कई तरह के अवैध काम हो रहे हैं। आरोप है कि चौकी के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत है। यूपी पुलिस ने नोएडा पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक मीडिया चैनल के अकाउंट से शुक्रवार शाम को एक ट्वीट पोस्ट किया गया था। इसके साथ 39 सेकेंड का एक वीडियो भी अटैच है। ट्वीट में बताया गया कि कुछ दिन पहले भी यह पोस्ट किया था कि छिजारसी चौकी क्षेत्र में 25 फुटा रोड पर अवैध काम हो रहे हैं। यहां सबसे अधिक शराब व गांजे की बिक्री हो रही है। इसके अलावा पुलिस के संरक्षण में कई और भी गलत काम हो रहे हैं। एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जा रही है। किसी तरह के साक्ष्य मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें