फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल के डिबेट में दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चैनल की लाइव डिबेट में महिला भाजपा नेता से दुर्व्यवहार
विज्ञापन

नोएडा। एक टीवी चैनल पर लाइव कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता के साथ मुस्लिम नेता ने दुर्व्यवहार कर दिया। भाजपा नेता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी प्रिया चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय संस्कृति समिति के युवा मोर्चा की प्रभारी हैं। वह 18 मार्च को एक न्यूज चैनल पर रात 8 से 9 बजे तक कार्यक्रम में लाइव थीं। इसमें मुस्लिम समाज में महिला अधिकार पर चर्चा हो रही थी। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच में पैनलिस्ट महताब उस्मानी ने शायरी करते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर प्रिया ने नाराजगी जताई और माफी मांगने के लिए कहा। जब प्रिया ने विरोध जताया तो उस्मानी ने दुर्व्यवहार किया। कुछ देर के लिए हाथापाई भी हो गई। इसके बाद चैनल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने महताब उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें