खुर्जा के लिए उपयोगी
फोटो
मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म मामले में है आरोपी, सेक्टर-39 थाने में दर्ज है केस, 2014 से था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान राशिद उर्फ बल्लो चितौला, खुर्जा के रूप में हुई है। राशिद सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है। वह 2014 से फरार था। स्टार 2 प्रभारी यतेंद्र कुमार की टीम ने उसे दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। वहीं, अन्य आरोपी फरार थे। राशिद पर 50 हजार का इनाम घोषित था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिसरख कोतवाली क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। टीम ने जवाबी कार्रवाई में राशिद को धर लिया। आरोपी से पूछताछ चल रही है।