कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी
नोएडा। सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल के पास कार का शीशा तोड़कर बदमाश दो लैपटॉप लेकर भाग गए। घटना के वक्त कार मालिक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-56 निवासी प्रवीण कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। वह सोमवार रात पत्नी को लेकर सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी आईटेन कार अस्पताल के पास सड़क के किनारे पार्क की। वह जब आधे घंटे के बाद नीचे आए तो पीछे का शीशा टूटा पाया। सीट पर रखे दो लैपटॉप भी गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से मामले की शिकायत की है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो