फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------------------
हेडिंग: चीन की कंपनी में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
सबहेड: 300 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
कंपनी में नहीं शुरू हुआ काम, बाहर सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कर्मचारियों को अचानक बाहर निकालने के मामले में चीन की हाईपैड टेक्नोलॉजी कंपनी में हुए हंगामे, मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 300 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार को दूसरे दिन भी कंपनी में काम नहीं शुरू हुआ। सुबह कंपनी के बाहर एक बार फिर से सैकड़ों कर्मचारी जमा हो गए। हालांकि, पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण हंगामा नहीं हुआ। कंपनी की सुरक्षा में कई थानों की पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब दो सौ कर्मचारियों को बगैर किसी पूर्व सूचना के गेट से बाहर भगाया जा रहा था। इसके बाद कर्मचारी उग्र हो गए थे और करीब चार घंटे तक कंपनी के अंदर जमकर हंगामा, मारपीट व पत्थरबाजी की थी। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल भी हो गए थे। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने विजय नगर, गाजियाबाद निवासी योगेश कुमार, ममूरा निवासी अखिलेश कुमार और नवादा निवासी दीपक कुमार पांडेय व योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस कंपनी में कई नामी कंपनियों के मोबाइल एसेंबल किए जाते हैं। यहां करीब चार हजार लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के अधिकारियों ने एसएसपी से की मुलाकात
कंपनी में हुए हंगामे के बाद शुक्रवार को चीन के अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी से नोएडा पुलिस की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वहीं, एसएसपी ने उनसे कहा कि कंपनी मैनेजमेंट व कर्मचारियों के बीच बातचीत कर इस मुद्दे को सुलझा लें। उन्होंने अधिकारियों को हर तरह से सुरक्षा देने का वादा भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें