थानों में हुई शांति समिति की बैठक
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और बकरीद आदि त्योहारों को लेकर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर जिले के थानों में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गई। रबूपुरा थाने में एसडीएम जेवर प्रसून द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ब्यूरो