फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
15 गोवंश छुड़ाए
विज्ञापन


कैंटर में गोवंश भरकर राजस्थान ले जा रहे गोतस्करों से सीएस स्टाफ के जवानों ने 15 गोवंश छुड़ा लिए। पुलिस को देखकर सभी आरोपी कैंटर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश को तिजारा रोड स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला में भेजकर हरियाणा गो संरक्षण एवं संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात सीएस स्टाफ प्रभारी भरतपाल व अन्य को सूचना मिली कि एक कैंटर में गोवंश राजस्थान ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने शिकरावा मोड़ पर नाकाबंदी की, जहां पुलिस को देखकर गोतस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रोबिन, सिराज निवासी आलीमेव, जाकिर, मुबारिक, शाहिद, निन्ना निवासी उटावड़ के खिलाफ हरियाणा गोसरंक्षण एवं संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी भरतपाल के मुताबिक, सभी आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें