फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान की परवाह किए बगैर बदमाशों से भिड़ा बहादुर युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ा युवक
विज्ञापन

गोली चलाने पर बाल-बाल बचा, पिस्टल छीनने पर बदमाश फरार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक युवक से घर के सामने ही लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली भी चला दी। हालांकि, युवक बाल-बाल बच और फिर वह बदमाशों पर टूट पड़ा। उसने बदमाशों से पिस्टल छीन ली। इसी दौरान पिस्टल से मैगजीन निकलकर सड़क पर गिर गई। शोर-शराबा बढ़ने लगा तो बदमाशों ने भागने में खैर समझी। पुलिस ने मौके पा पिस्टल और मैगजीन जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद से युवक का परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पांशुल (22) खुराना परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। उसका शिवपुरी इलाके में जनरल स्टोर है। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। करीब 10.30 बजे वह घर के बाहर पहुंचा तो उसके बराबर में एक बाइक आकर रुकी। बाइक से एक युवक नीचे उतरा और उसने युवक के हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली पांशुल को लगी नहीं, उनके कान के पास से गुजर गई। इसके बाद बिना डरे पांशुल बदमाशों से भिड़ गया। पांशुल ने पुलिस को बताया है कि उसके बैग में 10-12 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें